ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल नगर निगम ने उठाया: पटना की सड़क पर फूट-फूटकर रोईं प्रियंका; लालू यादव से मांगी मदद

ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल नगर निगम ने उठाया: पटना की सड़क पर फूट-फूटकर रोईं प्रियंका; लालू यादव से मांगी मदद

ग्रेजुएट चाय वाली नाम से चाय स्टाल खोल कर मीडिया की सुर्खियों में आयी प्रियंका गुप्ता, एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में आ गयी है,दरअसल इस बार मामला थोड़ा अलग है, पटना नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में उसका स्टॉल जब्त कर लिया,वही अपनी गुहार लेकर ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच गई, प्रियंका ने बताया कि उनके चाय स्टॉल को जल्द उसे लौटाया जाए, बता दे कि गुरुवार शाम को उनके चाय स्टॉल को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में उठा लिया गया था। उस समय ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता सड़क पर फूट-फूट कर रोने लगी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी स्टॉल को हटाया गया था, लेकिन दोबारा से उसी जगह पर स्टॉल लगाया गया। इस कारण से ये कार्रवाई हुई। वहीं, प्रियंका गुप्ता का कहना है कि उनसे, कई बडे़ अधिकारियों ने सपोर्ट करने का वादा किया था, पर फिर भी नगर निगम के लोगों ने कार्रवाई की है। ऐसे में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से एक दुकान की मांग की है।स्टॉल हटाए जाने पर प्रियंका गुप्ता फूट-फूटकर रोई। प्रियंका का कहना है कि मैंने अपनी मेहनत से स्टॉल लगाया था। आज इसको उठाकर ले गए। सरकार हमें एक जगह दे, जहां हम अपना स्टॉल लगा सके।बता दे की प्रियंका ने वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। वह पूर्णिया की रहने वाली हैं। प्रियंका ने ग्रेजुएशन के बाद 2 साल कम्पटिशन की तैयारी की। लेकिन नौकरी नहीं मिली। इसी दौरान MBA चायवाले प्रफुल्ल बिल्लोरे का वीडियो देखा। उससे प्रेरणा मिली और चाय का स्टार्टअप खोला। वह 11 अप्रैल से चाय का ठेला लगा रही हैं। उन्होंने ठेले पर लिखा है– ग्रेजुएट चायवाली…पीना ही पड़ेगा। पहले यह ठेला पटना विमेंस कॉलेज के आगे लगाती थी। बाद में इसे बोरिंग कैनाल रोड पहुंची, आपको बता दें की प्रियंका गुप्ता ग्रेजुएट चायवाली के नाम से बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। कई नेता सहित साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह भी यहां चाय पीने आ चुके हैं।