द्रौपदी मुर्मू ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से दिल्ली में की मुलाक़ात 

द्रौपदी मुर्मू ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से दिल्ली में की मुलाक़ात 

द्रौपदी मुर्मू ने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से दिल्ली में की मुलाक़ात 

राष्ट्रपति चुनाव में jdu ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान कर दिया है जिसके बाद द्रौपदी मुर्मू JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाक़ात करने उनके दिल्ली आवास पहुँची जहाँ मुलाक़ात के दौरान  द्रौपदी मुर्मू ने jdu के समर्थन पर धन्यवाद दिया और नीतीश कुमार को धन्यवाद दे समर्थन पर आभार जताया । वही सूत्रों  माने तो द्रौपदी मुर्मू  नीतीश कुमार से फ़ोन पर बात कर आभार प्रकट कर सकती है,  JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ये जानकरी दी है, वही द्रौपदी मुर्मू के सामने यशवंत सिन्हा का पलड़ा काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। एकमत विपक्ष के उम्मीदवार होने के बाद भी उनके पास फिलहाल 3,70,709 वोट हैं, देखना दिलचस्प होगा कि राजग की ओर से आदिवासी महिला उम्मीदवार उतारे जाने के बाद विपक्ष में एकता कायम रहती है या नहीं। एनसीपी चीफ शरद पवार के मुताबिक, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 29 जून है।