पटना में फिर होगी महिला मेयर-डिप्टी मेयर, 19 नगर निगमों में पटना सहित 9 की मेयर-डिप्टी मेयर महिलाएं ही होंगी

पटना में फिर होगी महिला मेयर-डिप्टी मेयर, 19 नगर निगमों में पटना सहित 9 की मेयर-डिप्टी मेयर महिलाएं ही होंगी

19 नगर निगमों में पटना सहित 9 की मेयर-डिप्टी मेयर महिलाएं ही होंगी

बिहार में नगर पालिका चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो गई है और शुक्रवार को इसकी घोषणा संभावित है। नगरपालिका का चुनाव पहली बार तीन पदों पार्षद, उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद के पदों के लिए होगा। वोटिंग ईवीएम से होगी। चुनाव दो चरणों में कराए जा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पटना सहित 19 नगर निगमों के साथ सभी 38 जिलों में क्षेत्र विस्तारित, उत्क्रमित व नवगठित शहरी निकायों के वार्ड पार्षदों सहित पुराने शहरी निकायों में में मुख्य व उप मुख्य पार्षद का आरक्षण जारी कर दिया है। पहली बार मुख्य व उप मुख्य पार्षद का चुनाव सीधे मतदान से होगा। मुख्य पार्षद के पदों पर जिन निकायों में पिछली बार चुनाव कराए गए थे वहां आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन उप मुख्य पार्षद के पदों पर नए सिरे से आरक्षण तय किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को सभी पदों के लिए आरक्षण कोटि व श्रेणी की अधिसूचना जारी कर दी है। पटना नगर निगम में मेयर का पद पिछली बार की तरह ही अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित रहेगा जबकि डिप्टी मेयर पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है।19 नगर निगम में सात में पिछला आरक्षण लागू रहेगा। आयोग के अनुसार पटना, आरा, गया, छपरा, दरभंगा, भागलपुर और मुजफ्फरपुर नगर निगम में 2017 का आरक्षण ही लागू रहेगा। इसमें 2027 में परिवर्तन होगा। 19 नगर निगम में 9 नगर निगमों में मेयर व डिप्टी मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 248 नगरपालिकाओं में से फिलहाल 224 में ही चुनाव कराए जाएंगे। शेष 24 में इसके तत्काल बाद चुनाव संभव है।