पुराने रंग में दिखे महेंद्र सिंह धोनी

पुराने रंग में दिखे महेंद्र सिंह धोनी

IPL 2022 के 15वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। इस सीजन की तैयारी के लिए चेन्नई के खिलाड़ी सूरत में इकट्ठा हुए हैं। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को जमकर प्रैक्टिस की। 40 साल के धोनी ने अभ्यास के दौरान गेंदबाजों को लंबे-लंबे शॉट्स लगाए। साथ ही अपने साथी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आए। CSK ने इसका वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है।

चेन्नई ने IPL ऑक्शन में से पहले रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली और ऋतुराज गायकवाड को रिटेन किया था। वहीं, ऑक्शन में उन्होंने दीपक चाहर को 14 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें चोट लग गई थी।

ऐसे में दीपक चाहर 2022 सीजन के एक बड़े हिस्से को मिस कर सकते हैं। अभी तक चेन्नई ने चाहर के बदले किसी खिलाड़ी को साइन नहीं किया है। इसके अलावा चेन्नई ने ऑक्शन में अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो और रॉबिन उथप्पा को भी खरीदा था, जो पहले से टीम का हिस्सा थे। चेन्नई की टीम चार बार IPL का खिताब जीत चुकी है। पिछले सीजन धोनी की ही कप्तानी में टीम को जीत मिली थी।