फागुनी बयार ने बदला मौसम का मिजाज

फागुनी बयार ने बदला मौसम का मिजाज

मौसम पर फागुन का रंग चढ़ने लगा है राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बसंत अपने उफान पर है और वातावरण में चल रही फागुनी बयार ठंड की विदाई और गर्मी के आगमन का संकेत दे रही है। सुबह शाम में आंशिक ठंड रह रही है,लेकिन दिन चढ़ते ही गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम बदलते ही लोगों के रहन-सहन और मिजाज में भी फर्क आया है सर्दी के कपड़े अब कम हो रहे है ठंड के चलते घरों में दुबके रहने वाले लोग अब बाहर निकल कर घूमने फिरने मौसम का आनंद लेने में मशगूल है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य के 9 जिलों में पारा गिरा है, उनमें पटना बांका औरंगाबाद गया नवादा जमुई सहरसा भागलपुर और पूर्णिया शामिल हैं। इन सभी शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक कमी बांका में देखी गई है।शनिवार को इस मौसम में बांका सबसे गर्म दिन था यहां का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं रविवार को तापमान में थोड़ी कमी देखी गई और यह लगभग 2 डिग्री की गिरावट के साथ 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वही औरंगाबाद में पारा 1.2 डिग्री नीचे आया है। अन्य शहरों में भी तापमान में आंशिक गिरावट देखी गई। इधर सीतामढ़ी सबसे गर्म रहा जहां का पारा 32.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया जबकि पश्चिमी चंपारण में 1.5 डिग्री सर्टिफिकेट की बढ़ोतरी दर्ज की गई यहां का तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया इसके अलावा पूर्वी चंपारण भोजपुर रोहतास वैशाली पूसा बेगूसराय अररिया फारबिसगंज और सबौर में पारे में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। फिलहाल प्रदेश में बारिश के आसार नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा।