बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका , बॉलीवुड एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका , बॉलीवुड एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका , बॉलीवुड एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम का हुआ निधन 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है, खबर है की बॉलीवुड एक्टर और फेमस स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन हो गया है, बता दे की शिव कुमार ने एक स्क्रीन राइटर के तौर पर हजारों ख्वाहिशें ऐसी, परिंदा, 1942 ए लव स्टोरी जैसी फिल्मों के लिए काम किया था।

इसके अलावा एक्टर के तौर पर वह मीनाक्षी सुंदरेश्वर, नेल पॉलिश, हिचकी, रॉकी हैंडसम, 2 स्टेट्स और कमीने जैसी फिल्मों में अहम रोल प्ले कर चुके हैं।  शिव कुमार के निधन की जानकारी फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी है। शिव कुमार का अंतिम संस्कार मुंबई के अंधेरी वेस्ट में सोमवार सुबह किया जाएगा।

हंसल मेहता ने ट्वीट कर दी जानकारी

 हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'बहुत ज्यादा दु:ख के साथ आपको सूचित करना चाहता हूं कि इंसान के रूप में रही सबसे प्रतिष्ठित और महान आत्माओं में से एक - हमारे प्यारे शिव सुब्रह्मण्यम हमें छोड़कर चले गए हैं।' हंसल मेहता ने लिखा, 'वह अविश्वसनीय रूप से टैलेंटेड थे, उन्हें व्यक्तिगत रूप से और साथ ही प्रोफेशनल रूप से बहुत प्यार और सम्मान मिला था।'

हंसल मेहता ने व्यक्त की सहानुभूति

 'हम उनकी पत्नी दीया, उनकी मां, पिता, रोहन, रिंकी और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं, भानु चिट्टी और शिव के परिवार के सभी लोगो, और उनके दोस्तों और बेहिसाब फॉलोअर्स के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता हूं।' हंसल मेहता ने शिव के अंतिम संस्कार के समय और स्थान के बारे में जानकारी भी अपनी पोस्ट में शेयर की है।

लिखा था इन फिल्मों का स्क्रीन प्ले

 बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी ट्वीट करके शिव के निधन पर उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। रणवीर शौरी ने लिखा, 'बहुत दुखद खबर है। ये दुख खत्म नहीं होता है। बहुत महान इंसान थे, अद्भुत टैलेंट। आप बहुत जल्दी चले।