बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा असली रोमांस किंग रहे।  Yash Chopra Birthday... जन्म 27 सितंबर 1932 

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा असली

रोमांस किंग रहे। 

Yash Chopra Birthday... जन्म 27 सितंबर 1932 

Yash Chopra Birthday  निर्देशक यश चोपड़ा बॉलीवुड के असली रोमांस किंग रहे हैं, जिन्होंने प्यार को दोस्ती, जुनून और त्याग के साथ परिभाषित किया है। आज यश चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सरी है। वह बेशक हम लोगों के बीच नहीं हैं 27 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे यश चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा में उन दिनों कदम रखा था, एक समय पर फिल्मों में प्यार को सिर्फ आंखों के इशारों या फिर दो फूलों के मिलने से दिखाया जाता था...

लेकिन यश चोपड़ा ने सिनेमा में रोमांस को नए तरीके से दर्शकों के बीच पेश किया, जिसमें यश योपड़ा के भाई बीआर चोपड़ा भी शामिल थे। यहां पर आकर उन्होंने फिल्मी दुनिया को जाना और अपने भाई को निर्देशन में अस्टिस्ट करने लगे थे। हालांकि, यश चोपड़ा के पिता कभी नहीं चाहते थे कि वह फिल्मी दुनिया में जाए। उन्होंने हमेशा अपने बेटे को इंजीनियर बनाने का सपना देखा था लेकिन यश चोपड़ा की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था,

एक समय पर फिल्मों में प्यार को सिर्फ आंखों के इशारों या फिर दो फूलों के मिलने से दिखाया जाता था लेकिन यश चोपड़ा ने सिनेमा में रोमांस को नए तरीके से दर्शकों के बीच पेश किया। उन्होंने अपनी फिल्मों में अभिनेता और अभिनेत्री को सरसों के खेत से लेकर विदेशों की शानदार लोकेशन्स तक पर रोमांस करवाया है और यहीं चीज उनकी फिल्मों का केंद्र बनी। 

यश चोपड़ा ने अपने शानदार करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक को अपनी फिल्मों में हीरो बनाया है। उन्होंने 'काला पत्थर', 'त्रिशूल', 'डर', 'वीर जारा', 'दाग', 'जोशीले', 'दीवार', 'सिलसिला' जैसी कई जबरदस्त फिल्में बनाईं। उनकी आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' थी, जिसमें शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आईं। इस फिल्म के एलान के साथ ही यश चोपड़ा ने यह भी बता दिया था कि यह उनकी आखिरी फिल्म होगी।

 लेकिन जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था तब ही अभिनेत्री वैजयन्ती माला ने उनके हुनर को पहचान लिया था और उन्होंने ही यश को निर्देशन में ध्यान देने की बात कही थी। यश चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वजयंती माला ने उनके हुनर को पहले ही पहचान लिया था और उन्हें फिल्म निर्देशन में ध्यान देने की बात कही थी। इसके बाद यश चोपड़ा ने भी धीरे-धीरे फिल्मों का निर्देशन शुरू किया और एक समय पर यशराज फिल्म्स के रूप में अपना खुद का एक साम्राज्य स्थापित किया।

उर्वशी गुप्ता