बिहार के लोगों के तेज धूप और लू से अभी फिलहाल राहत मिलती हुई नजर नही आ रही

बिहार के लोगों के तेज धूप और लू से अभी फिलहाल राहत मिलती  हुई नजर नही आ रही

बिहार के लोगों के तेज धूप और लू से अभी फिलहाल राहत मिलती  हुई नजर नही आ रही

बिहार के लोगों के तेज धूप और लू से अभी फिलहाल राहत मिलती  हुई नजर नही आ रही है । खासकर झारखंड से सटे जिलों में मौसम का कहर जारी है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री उपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों तक दक्षिण बिहार के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, जमुई एवं बांका में लू का प्रभाव बना रहेगा। 

उत्तर बिहार में भी बढ़ रहा है तापमान

अबतक बिहार के दक्षिणी हिस्से में ही तापमान लगातार बढ़ रहा था। लेकिन अब उत्तर बिहार में भी तापमान बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले जहां दो दिनों में प्रदेश के दक्षिणी भागों के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन-चार डिग्री उपर चढ़ने के आसार हैं। वहीं उत्तर बिहार के अधिकतम तापमान में भी सामान्य से दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है।  ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया। लोगों को खासतौर पर दोपहर के समय घरों में रहने की सलाह दी गई है। वही मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। वहीं दक्षिणी भागों के कई शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के उपर दर्ज किया गया। वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान आंशिक गिरावट होने के साथ 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।