बिहार में 43 हजार शिक्षकों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र

बिहार में 43 हजार शिक्षकों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र

बिहार में 42 हजार चयनित प्रारंभिक शिक्षकों की प्रतीक्षा की घड़ी खत्म हुई। बुधवार से इन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र उनकी नियोजन इकाई द्वारा दिए जाएंगे। नियुक्ति पत्र के साथ ही शिक्षकों को पदस्थापन वाले विद्यालय भी आवंटित होंगे। योगदान की तिथि से वेतन आदि देय प्रभावी होगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के मुताबिक नियुक्ति पत्र मिलने के तत्काल बाद शिक्षक अपना योगदान दे सकते हैं। नियोजन इकाइयों द्वारा चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान इस बात का ध्यान रखा गया है कि पदों के अनुरुप सबसे पहले दिव्यांग शिक्षकों को उनकी इच्छा के आधार पर विद्यालय मिले। इसके बाद महिला शिक्षकों को उनकी इच्छानुसार विद्यालय में पदस्थापना सुनिश्चित हो।

शिक्षा विभाग के निर्देश पर राज्य में छठे चरण की काउंसलिंग के बाद अब चयनित अभ्यर्थी को नियुक्तिपत्र बुधवार को दिया जायेगा। पटना जिले में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के लिए 1338 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से तैयारी कर ली गई है। सभी नियोजन ईकाइयां अपने-अपने क्षेत्र में नियुक्तिपत्र वितरित करेंगी। पटना जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि प्रखंड स्तरीय नियोजन ईकाइयों की ओर से 1213 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं पटना नगर निगम क्षेत्र के प्राथमिक और मध्य विद्यालय के लिए 125 अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। ज्ञात हो कि इन अभ्यर्थियों की काउंसङ्क्षलग जून 2021 में की गई थी।

काउंसिङ्क्षलग में प्रमाणपत्र की जांच हुई। इसके बाद औपबंधिक मेधा सूची जारी की गयी। उसके बाद आपत्ति ली गयी। अब चयनित अभ्यर्थियों की सूची को एनआइसी की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, उनके लिए विद्यालय का चयन के बाद नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। सभी अभ्यर्थियों को 23 फरवरी को बुलाया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि धनरूआ, पुनपुन और संपतचक प्रखंड के लिए नियुक्ति पत्र प्रखंड मुख्यालय के स्कूल में दिया जायेगा। इसके लिए स्कूल चिङ्क्षन्हत कर लिए गए हैं। वहीं पटना नगर निगम क्षेत्र के लिए कन्या मध्य विद्यालय अदालतगंज में नियुक्ति पत्र का वितरण किया जायेगा। सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि समय पर निर्धारित केंद्रों पर पहुंच जाएं। केंद्रों पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने की व्यवस्था कर ली गई है।

शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 10,768 प्रारंभिक विद्यालयों में अब तक विद्यालय शिक्षा समिति का पुनर्गठन नहीं होने को गंभीरता से लिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने मंगलवार को सभी जिला शिक्षा कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिया कि 25 फरवरी तक हर हाल में संबंधित विद्यालयों में विद्यालय शिक्षा समिति का पुनर्गठन सुनिश्चित कराएं और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपे।