मानसून की पहली फुहार में NH -80 की खुली पोल, यात्रियों ने आने जाने में हो रही परेशानी 

मानसून की पहली फुहार में NH -80 की खुली पोल, यात्रियों ने आने जाने में हो रही परेशानी 

मानसून की पहली फुहार में NH -80 की खुली पोल, यात्रियों ने आने जाने में हो रही परेशानी 

जुलाई का महीना आते ही देशभर में मोनसून की शुरुवात हो गयी है, वही मानसून की पहली फुहार में है राष्ट्रीय उच्च पथ-80 की पोल खुल गयी है। दरअसल मोकामा से मुंगेर जाने वाली सड़क महेंद्रपुर के पास झील में तब्दील हो गयी है। इस मार्ग पर बनी बड़ी-बड़ी खाई मौत को साक्षात दावत दे रही है।

यहाँ आये दिन हादसे भी अंजाम पा रहे है, मगर NHAI के अधिकारियों की कुभकर्णी नींद भंग नहीं हो रही है। वही ग्रामीणों की शिकायत है कि नाला निर्माण में तकनीकी गड़बड़ी के कारण सड़क झील बना रहता है, और पूरी सड़क खाई में तब्दील हो गयी है। वही सड़क की ऐसी दुर्दशा से मोनसून में यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।