साल 2022 में रिलीज होंगी ये 10 बड़ी फिल्में

साल 2022 में  रिलीज होंगी ये 10 बड़ी फिल्में

‘सूर्यवंशी’ के हिट होने के साथ लंबे समय बाद सिनेमाघरों की रौनक लौटी है। इस साल के आखिर तक कुछ फिल्में रिलीज होंगी लेकिन निगाहें अगले साल पर हैं जब कई बहुप्रतीक्षित फिल्में दस्तक देंगी। कोविड-19 की वजह से इन फिल्मों की रिलीज में देरी हुई लेकिन अब फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है। अगले साल तीनों खान की फिल्में बड़े पर्दें पर आएंगी। इसके अलावा बड़े बजट की फिल्में भी कतार में हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट पर।

‘बाहुबली’ फेम प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ 14 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें प्रभास के साथ पूजा हेगड़े लीडिंग रोल में हैं। फिल्म 1970 की पृष्ठभूमि पर बनी है। यह फिल्म तमिल और हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी रिलीज होगी।धर्मा प्रोडक्शंस की लंबे समय से बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की भूमिका से सजी फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।सलमान खान और कटरीना कैफ स्टार फिल्म ‘टाइगर 3’ भी अगले साल रिलीज होगी। फिल्म में विलेन के रूप में इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। एक्शन थिलर फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं।

‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। उनके साथ फिल्म में करीना कपूर हैं। यह फिल्म बैसाखी के मौके पर यानी 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान नजर आएंगे। शाहरुख की आखिरी फिल्म 2018 में ‘जीरो’ आई थी। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम होंगे। यशराज बैनर की फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ वाणी कपूर और संजय दत्त लीड रोल में हैं। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 मार्च 2022 को रिलीज होगी।

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ अगले साल 21 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म से पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इसमें वह राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। यशराज बैनर की इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 18 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा अजय देवगन, इमरान हाशमी और हुमा कुरैशी की भी अहम भूमिका है।‘आर्टिकल 15’ के बाद एक बार फिर से आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा फिल्म ‘अनेक’ से साथ आए हैं। फिल्म की रिलीज डेट 31 मार्च है। आयुष्मान का फर्स्ट लुक पहले ही वायरल हो चुका है। ‘बाहुबली’ फेम निर्देशक एसएस राजामौली एक बार फिर से पीरियड एक्शन फिल्म ला रहे हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ में एनटी रामा राव जूनियर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट हैं। फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। ‘बाहुबली’ फेम निर्देशक एसएस राजामौली एक बार फिर से पीरियड एक्शन फिल्म ला रहे हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ में एनटी रामा राव जूनियर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट हैं। फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।