हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की ऑनलाइन करा सकेंगे बुकिंग

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की ऑनलाइन करा सकेंगे बुकिंग

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की ऑनलाइन करा सकेंगे बुकिंग

अब घर बैठे अपनी गाड़ी का हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बनवा सकेंगे। बुक माय एचएसआरपी पोर्टल से कहीं से भी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की बुकिंग करा सकेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि अब नई के साथ पुरानी गाड़ियों के लिए भी डीलर प्वाइंट से ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन बनेगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने सभी डीलर को डीम्ड डीटीओ का दर्जा दिया है। इस संबंध में गाड़ियों के डीलर को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीलर को ही लॉगइन आईडी मिलेगा। इसके आधार पर वाहन मालिकाें का हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बना सकेंगे। दैनिक भास्कर ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नहीं बनने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद 31 अगस्त को परिवहन विभाग ने डीलर के माध्यम से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बनाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट बनाने वाली एजेंसियों की मनमानी खत्म होगी।

क्या है हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट देश में लाइसेंस प्लेट्स का स्टैंडर्ड रूप है। इसमें आईएनडी नंबर में वाहन मालिक से जुड़ी पूरी जानकारी होती है। वाहनों के चोरी होने के बाद ट्रैकिंग और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से इसे लगाना अनिवार्य है।