आयुर्वेद को केवल बीमारी का इलाज नहीं बल्कि शरीर और मन के संतुलन की संपूर्ण परंपरा बताया
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए आयुर्वेद के महत्व पर संदेश दिया। उन्होंने आयुर्वेद को स्वस्थ जीवन और शरीर-मन के संतुलन से जुड़ी प्राचीन चिकित्सा परंपरा बताया।

निशांत कुमार ने अपने परिवार के आयुर्वेद से पुराने जुड़ाव का भी उल्लेख किया और कहा कि गुणवत्तापूर्ण आयुष सेवाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पतालों तक सहज रूप से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से बेहतर खान-पान, संतुलित दिनचर्या और प्रकृति के करीब रहने का संकल्प लेने की अपील की।

Aankhen 