दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय नेतृत्व को दी बधाई 

दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय नेतृत्व को दी बधाई 

दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय नेतृत्व को दी बधाई 

बीजेपी ने बिहार और राजस्थान में बड़ा फेरबदल किया है। दोनों ही राज्यों में बीजेपी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अगले साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। वही आज बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे दिन सदन के बाहर मीडिया से बात करते हुए  कहा की केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को मैं धन्यवाद् देना चाहता हूँ,

उन्होंने मुझपे विश्वास किया और मैं अपने ज़िम्मेदारी का निर्वाहन अच्छे से करूँगा, वही आगे मीडिया के सवालो के जवाब में उन्होंने कहा की राजद को कोई काम नहीं बचा है, उन्हें अपने घरो में झांकना चाहिए ना की उनको भाजपा में झांकना चाहिए, साथ ही साथ उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धन्यवाद दिया है.