पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, अनंत सिंह के बाद दो और बाहुबलियों अखिलेश सिंह और अशोक महतो की एंट्री से मुकाबला हुआ दिलचस्प
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सियासी हलचल तेज हो गई है। अनंत सिंह के बाद अखिलेश सिंह और अशोक महतो के चुनाव प्रचार में उतरने से इस सीट पर तीन चर्चित नेताओं की सक्रियता चर्चा का विषय बन गई है।
<span;>बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सियासी हलचल तेज हो गई है। अनंत सिंह के बाद अखिलेश सिंह और अशोक महतो के चुनाव प्रचार में उतरने से इस सीट पर तीन चर्चित नेताओं की सक्रियता चर्चा का विषय बन गई है। </span;>
<span;>पटना स्नातक MLC चुनाव में कौन किसके साथ?</span;>
<span;>1. अनंत सिंह: मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।</span;>
<span;>2. अखिलेश सिंह: वारिसलीगंज की पूर्व विधायक अरुणा देवी के पति अखिलेश सिंह JDU प्रत्याशी नीरज कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।</span;>
<span;>3. अशोक महतो: वारिसलीगंज की RJD विधायक अनीता देवी के पति अशोक महतो राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार के समर्थन में मैदान में उतरे हैं। </span;>
<span;>पटना स्नातक सीट पर JDU के भीतर अनंत सिंह और नीरज कुमार के मतभेद पहले से चर्चा में हैं। अब अलग-अलग उम्मीदवारों के समर्थन में प्रभावशाली नेताओं की सक्रियता ने चुनावी समीकरणों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। </span;>







