लालू यादव के 77वां जन्मदिन पर सासाराम में कार्यकर्ताओ ने दी बधाई 

लालू यादव के 77वां जन्मदिन पर सासाराम में कार्यकर्ताओ ने दी बधाई 

लालू यादव के 77वां जन्मदिन पर सासाराम में कार्यकर्ताओ ने दी बधाई 
 
सासाराम में बीपी मंडल प्रतिमा स्थल परिसर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया।

वही इस मौके पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच फल और खाद्य सामग्री का भी वितरण किया।महागठबंधन नेता सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष लाल साहब यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को केक काट कर मनाया गया।गरीबों के बीच खाद्य सामग्री और फल वितरण किया गया। इस मौके पर सासाराम के नवनिर्वाचित सांसद मनोज कुमार ने पहुंचकर बीपी मंडल के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की ।इसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन के बधाई दी।काफी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं वहां मौजूद रहे।