78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके परअखिलेश प्रसाद सिंह ने किया झंडोतोलन 

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके परअखिलेश प्रसाद सिंह ने किया झंडोतोलन 

78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके परअखिलेश प्रसाद सिंह ने किया झंडोतोलन 

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार वासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी, वही अखिलेश सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं वह लोग कहीं से भी देश को आजादी दिलाने में हिस्सा नहीं लिए थे। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना ही आजादी के बाद हुआ था। देश की आजादी के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता ने जो कुर्बानी दी है उसे कोई कभी भूल नहीं सकता है।

अखिलेश सिंह ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक देश आजाद नहीं हुआ था यह लोग अंग्रेजों के पक्ष में खड़े थे उनके साथ खड़े थे। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कर्मियों ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में लड़ाई लड़कर देश को आजादी दिलाई थी।