सलमान खान की सुरक्षा में चूक, 'भाईजान' के अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश; छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार

बांद्रा पुलिस ने जितेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह सलमान खान का फैन है और उनसे मिलने के लिए उसने यह कदम उठाया।

सलमान खान की सुरक्षा में चूक, 'भाईजान' के अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश; छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
Salman Khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक 23 वर्षीय युवक ने सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर घुसने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 20 मई की शाम को हुई। आरोपी जितेंद्र कुमार सिंह, जो छत्तीसगढ़ का निवासी है, सलमान खान से मिलने के लिए अपार्टमेंट के भीतर जाने का प्रयास कर रहा था।

सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी ने रोकी घुसपैठ
आरोपी ने एक निवासी की गाड़ी के पीछे छिपकर अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड और पुलिस अधिकारियों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी ने पहले भी अपार्टमेंट के आसपास संदिग्ध तरीके से घूमते हुए पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज किया था।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी का बयान
बांद्रा पुलिस ने जितेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह सलमान खान का फैन है और उनसे मिलने के लिए उसने यह कदम उठाया।

सलमान खान की सुरक्षा पर विशेष नजर
सलमान खान को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद उनकी सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। सलमान जहां भी जाते हैं, वहां सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया जाता है।