धमाकेदार ट्रेलर के साथ खेसारीलाल यादव की फिल्म 'गॉड फादर' रिलीज को तैयार
फिल्म की नायिका यामिनी सिंह हैं, जिनके साथ खेसारीलाल यादव की केमिस्ट्री बेहद प्रभावशाली और मनमोहक दिख रही है। दोनों की जोड़ी पहले भी दर्शकों को पसंद आई है, लेकिन इस फिल्म में इनकी रोमांटिक और इमोशनल कैमिस्ट्री का अंदाज कुछ अलग ही है।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव एक बार फिर अपने फैंस के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गॉड फादर’ का ट्रेलर आज भव्य रूप से रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। फिल्म में खेसारीलाल जबरदस्त एक्शन, दमदार संवाद और आधुनिक अंदाज़ में नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों को एक बार फिर उनका दीवाना बना देगा। ‘गॉड फादर’ का ट्रेलर टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
फिल्म की नायिका यामिनी सिंह हैं, जिनके साथ खेसारीलाल यादव की केमिस्ट्री बेहद प्रभावशाली और मनमोहक दिख रही है। दोनों की जोड़ी पहले भी दर्शकों को पसंद आई है, लेकिन इस फिल्म में इनकी रोमांटिक और इमोशनल कैमिस्ट्री का अंदाज कुछ अलग ही है। ट्रेलर में यामिनी सिंह के किरदार को भी खास तवज्जो दी गई है, जो फिल्म में एक मजबूत महिला के रूप में उभरती नजर आती हैं।
‘गॉड फादर’ का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है, जो इस फिल्म को सामाजिक मुद्दों के साथ एक आधुनिक और सशक्त ट्रीटमेंट देते हैं। फिल्म की कहानी लेखक प्राण नाथ ने तैयार की है और यह फिल्म पारिवारिक मूल्यों, समाज की जटिलताओं और एक आम आदमी के असाधारण संघर्ष को बखूबी दर्शाती है। यह फिल्म निश्चित रूप से खेसारीलाल यादव के करियर की एक और बड़ी हिट साबित हो सकती है। अब दर्शकों को बेसब्री से फिल्म की रिलीज़ डेट का इंतजार है।


आँखें न्यूज़ 24 




