पहलगाम हमले के शिकार की बेटी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का स्वागत किया, पीएम मोदी और सेना को किया सलाम
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 25 पयटकों और एक नेपाली सहित 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। उसके जवाब में भारतीय प्रतिरक्षा बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बीती रात कम से कम नौ आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की।
कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए एन रामचंद्रन की बेटी आरती ने बुधवार को भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को कुछ तो राहत मिलेगी। उन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों पर मिसाइल हमलों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय सेना और केंद्र सरकार को ‘सलाम’ किया।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 25 पयटकों और एक नेपाली सहित 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। उसके जवाब में भारतीय प्रतिरक्षा बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बीती रात कम से कम नौ आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की। भारत में स्पष्ट किया है उसने पाकिस्तान के किसी सैनिक ठिकाने पर आक्रमण नहीं किया है और इसकी करवाई युद्ध भड़काने वाली नहीं है।
इस बीच दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए भारत के विभिन्न दलों के नेताओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए मिसाइल हमलों की सराहना की और सोशल मीडिया पर ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ जैसे देशभक्ति के नारे पोस्ट किए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘भारत माता की जय’ कहा, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत ‘जय हिंद’ और ‘जय हिंद की सेना’ के साथ किया।.


आँखें न्यूज़ 24 




