चंदन मिश्रा हत्याकांड: बिहिया में STF-बदमाश मुठभेड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 घायल

बिहिया-कटेया रोड पर STF और पुलिस की मुठभेड़ में चंदन मिश्रा हत्याकांड के दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए, तीसरे को गिरफ्तार किया गया। पढ़िए पूरी खबर और जानिए ऑपरेशन की पूरी कहानी।

चंदन मिश्रा हत्याकांड: बिहिया में STF-बदमाश मुठभेड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 घायल
बिहिया में STF-बदमाश मुठभेड़,

भोजपुर के बिहिया-कटेया रोड पर सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक खतरनाक ऑपरेशन चलाते हुए गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को दबोच लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोलियों से घायल हो गए जबकि एक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक़, सोमवार सुबह करीब 5–6 बजे STF और स्थानीय पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहिया-कटेया रोड पर छापेमारी की। टीम ने जैसे ही आरोपियों को सरेंडर करने के लिए कहा, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

इस मुठभेड़ में बलवंत कुमार सिंह (22, बक्सर जिला) और रविरंजन कुमार सिंह (20, बिहिया निवासी) गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तुरंत बिहिया के जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें आरा रेफर कर दिया गया।

इससे पहले एक अन्य आरोपी अभिषेक कुमार को मौके पर बिना किसी झड़प के गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी पटना के पारस अस्पताल में हुए गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल थे और तभी से फरार चल रहे थे।

पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल, एक कट्टा, कारतूस और मैगजीन बरामद किए हैं। फिलहाल तीनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भोजपुर पुलिस ने साफ किया कि किसी भी आपराधिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।