पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से भारत का इनकार, सलमान बट का तंज — "तो अब वर्ल्ड कप और ओलंपिक में भी मत खेलो''
भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लेजेंड्स मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया। सलमान बट ने तंज कसा — 'अब वर्ल्ड कप और ओलंपिक में भी मत खेलो। जानें पूरी खबर विस्तार से।
वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लेजेंड्स (WCL) में 20 जुलाई को भारत बनाम पाकिस्तान मैच होना था। लेकिन भारत के दिग्गज खिलाड़ियों ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफ इनकार कर दिया। इसी पर भड़कते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने भारतीय टीम पर तीखा हमला बोला।
भारत के खिलाड़ियों ने क्यों किया इंकार?
भारत की WCL टीम के कप्तान युवराज सिंह के नेतृत्व में टीम को 20 जुलाई रविवार को शाहिद अफरीदी की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम से भिड़ना था। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान सहित अन्य दिग्गजों ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में भारतीय जवानों की शहादत के बाद पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया।
सलमान बट का भड़काऊ बयान
इस फैसले से चिढ़कर सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय टीम के खिलाफ तीखे शब्द कहे। उन्होंने कहा— अगर भारत वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लेजेंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहता तो फिर वर्ल्ड कप और ओलंपिक में भी मत खेलना। दुनिया देख रही है कि आप क्या मैसेज देना चाहते हैं। अगर आपने ये रास्ता चुना है तो वादा करो कि अब किसी भी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलोगे।
सलमान बट ने यह भी कहा कि भारत इस तरह के फैसलों से क्रिकेट और इसके करोड़ों चाहने वालों को गलत संदेश दे रहा है।
सोशल मीडिया पर बहस तेज
सलमान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। भारतीय फैंस अपने खिलाड़ियों के फैसले को सही ठहरा रहे हैं जबकि पाकिस्तान के फैंस सलमान बट के समर्थन में दिख रहे हैं।


आँखें न्यूज़ 24 




