फिल्म 'सरदार जी 3' विवाद: दिलजीत दोसांझ को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले - 'पाकिस्तान नहीं, कैलासा जाओ

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' पर विवाद गहराता जा रहा है। नसीरुद्दीन शाह ने दिलजीत का समर्थन करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। जानिए फिल्म के विवाद की पूरी कहानी।

फिल्म 'सरदार जी 3' विवाद: दिलजीत दोसांझ को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले - 'पाकिस्तान नहीं, कैलासा जाओ
diljit dosanjh and naseeruddin shah

दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह फिल्म भारत में बैन कर दी गई है, लेकिन अन्य देशों में इसे रिलीज किया गया। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग ने इस विवाद को हवा दी है। फिल्म की एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने विवाद के बीच अपने सोशल मीडिया से फिल्म के पोस्टर और वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

दिलजीत पर सेलेब्स की आलोचना
दिलजीत दोसांझ के फिल्म का समर्थन करने पर कई बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के सेलेब्स ने उनकी आलोचना की है। फिल्म का विरोध करते हुए कुछ लोगों ने इसे भारत विरोधी बताया है।

नसीरुद्दीन शाह का बयान
मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने दिलजीत का समर्थन करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा,  मैं दिलजीत के साथ मजबूती से खड़ा हूं। जुमला पार्टी का गंदा चालबाज विभाग दिलजीत पर हमला करने का मौका तलाश रहा है। फिल्म की कास्टिंग के लिए निर्देशक जिम्मेदार हैं, न कि दिलजीत।

नसीरुद्दीन शाह ने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यक्तिगत रिश्तों को खत्म करने की कोशिशों की आलोचना की और ट्रोलर्स को 'कैलासा जाने' की सलाह दी।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
नसीरुद्दीन शाह के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें और दिलजीत को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, फिल्म की एक्ट्रेस ने भारत और सेना के खिलाफ बयान दिया है। भारत के लोगों को हक है कि वे फिल्म का बहिष्कार करें।