तेलंगाना में हादसा, केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट; 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 में स्थित सिगाची फार्मा कंपनी में रिएक्टर विस्फोट से बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और करीब 15-20 लोग घायल हुए। दमकल और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

तेलंगाना में हादसा, केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट; 5 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
telangana chemical factory explosion

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पासमैलारम फेज 1 औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार (30 जून) को एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ। यह घटना सिगाची फार्मा कंपनी में हुई, जहां रिएक्टर के विस्फोट से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना भीषण था कि आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने बताया कि अभी तक घटनास्थल से किसी शव को बरामद नहीं किया गया है। बचाव अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

यह हादसा रिएक्टर फटने की वजह से हुआ है। हालांकि, विस्फोट के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। विशेषज्ञों की टीम जांच कर रही है।