डॉक्टर या धोखेबाज़? बीमा के 6 करोड़ पाने के लिए सर्जन ने खुद के पैर काट डाले!
ब्रिटेन में एक सर्जन ने बीमा की रकम पाने के लिए खुद अपने दोनों पैर काट डाले। जानिए डॉक्टर नील हॉप्पर की चौंकाने वाली कहानी जिसने मेडिकल बिरादरी को हिला दिया है।
बीमा की मोटी रकम पाने के लिए लोग अक्सर झूठे दस्तावेज, नकली मौत या चोरी की घटनाएं रचते हैं। लेकिन इंग्लैंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मेडिकल बिरादरी को ही नहीं, आम लोगों को भी स्तब्ध कर दिया है।
लंदन में रहने वाले 49 वर्षीय मशहूर सर्जन डॉ. नील हॉप्पर (Neil Hopper) पर आरोप है कि उन्होंने खुद ही अपने दोनों पैर जानबूझकर कटवा दिए, ताकि दो बीमा कंपनियों से लगभग 6 करोड़ रुपये (4.7 लाख पाउंड) का मुआवजा हासिल कर सकें।
सेप्सिस नहीं, सोची-समझी साजिश!
अदालत में डॉक्टर हॉप्पर ने दावा किया कि उन्हें गंभीर संक्रमण (Sepsis) हो गया था, जिसके चलते अगस्त 2019 में दोनों पैरों की एम्प्यूटेशन (कटाई) करनी पड़ी। लेकिन अदालत में जो खुलासा हुआ वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था — हॉप्पर ने यह ऑपरेशन जानबूझकर खुद पर ही कराए, ताकि वे बीमा की बड़ी रकम हासिल कर सकें।
डार्क वेब से वीडियो और विकृत प्लान
मामला तब और गंभीर हो गया जब कोर्ट को यह जानकारी दी गई कि डॉक्टर हॉप्पर ने एक विवादित वेबसाइट "Eunuch Maker" से अंग-विच्छेदन (body mutilation) से जुड़ी हिंसक और आपत्तिजनक वीडियो खरीदी थी। इतना ही नहीं, उन्होंने एक अन्य शख्स को भी दूसरों के शरीर के अंग काटने के लिए उकसाया।
प्रैक्टिस बंद, मेडिकल रजिस्ट्रेशन सस्पेंड
- मार्च 2023 के बाद हॉप्पर ने डॉक्टर के तौर पर अपनी प्रैक्टिस बंद कर दी।
- दिसंबर 2023 में ब्रिटेन की मेडिकल काउंसिल ने उनकी मेडिकल रजिस्ट्रेशन को भी सस्पेंड कर दिया।
- हालांकि, रॉयल कॉर्नवाल हॉस्पिटल ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि इन आरोपों का मरीजों की सुरक्षा या उनके इलाज से कोई संबंध नहीं है।
अस्पताल ने सभी पूर्व मरीज़ों से अपील की है कि अगर उन्हें अपने इलाज को लेकर किसी तरह की चिंता हो, तो वे Patient Experience Team से संपर्क करें।
यह मामला क्यों है ख़ास?
- एक नामी डॉक्टर का इस तरह खुद को नुकसान पहुंचाना पूरी दुनिया में विरला है।
- बीमा कंपनियों को चूना लगाने के लिए जिस हद तक प्लानिंग हुई, वह सोच से परे है।
- मानसिक विकृति और लालच का यह संगम मेडिकल एथिक्स पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।


आँखें न्यूज़ 24 




