PM मोदी को भगवान का दूत बताने पर खरगे का तंज: शादी करने से बच्चा होता है, घर में सोने से नहीं

संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को ‘झूठों का सरदार’ बताया और 60% आरक्षण को लेकर सवाल उठाए। SIR पर संसद में पोस्टर फाड़ा। जानिए पूरी रिपोर्ट।

PM मोदी को भगवान का दूत बताने पर खरगे का तंज: शादी करने से बच्चा होता है, घर में सोने से नहीं
मल्लिकार्जुन खरगे

संसद के मॉनसून सत्र में शुक्रवार को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश कर रहा है। इस बार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी झूठों के सरदार हैं" और उन्होंने देश को गुमराह किया है।

आरक्षण पर तंज:
खरगे ने पीएम मोदी के 10 प्रतिशत आर्थिक आरक्षण के फैसले पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, संविधान में 50% आरक्षण की सीमा तय है। लेकिन मोदी जी ने अपने लोगों के लिए 10% और जोड़ दिया। अब ये सीमा 60% हो गई है। ये कैसे हुआ?

मोदी पर विवादित बयान:
खरगे ने प्रधानमंत्री के उस कथित बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें मोदी ने खुद को "भगवान का भेजा हुआ" बताया था। खरगे ने कटाक्ष करते हुए कहा, मोदी जी कहते हैं कि मुझे भगवान ने भेजा है। शादी करने से बच्चा होता है, घर में सोने से नहीं होता। RSS और BJP वाले विष हैं। चाटो मत, एक बार चाटोगे तो खत्म हो जाओगे।

राहुल गांधी की तारीफ, अपर कास्ट पर टिप्पणी:
खरगे ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऊंची जाति के होते हुए भी पिछड़े और दलितों की बात करते हैं। उन्होंने कहा, हर गांव में 2-3% अपर कास्ट होते हैं, लेकिन वही देश पर शासन कर रहे हैं। ये असमानता है।