पटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला जिंदा कारतूस, मचा हड़कंप

इंडिगो के सुरक्षा के एसिस्टेंट मैनेजर धीरज कुमार ने बताया कि पटना से हैदराबाद जाने वाले विमान में राशिद अख्तर यात्रा करने वाला था। उसके बैग को जब हम लोगों ने स्कैनर में डाला तो शक हुआ। उसके बाद जब ठीक ढंग से स्कैन किया गया तो दो जिंदा कारतूस मिला है।

पटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला जिंदा कारतूस, मचा हड़कंप
Patna airport

पटना हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक व्यक्ति के सामान से दो कारतूस बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बिहार के सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर निवासी मोहम्मद राशिद के रूप में हुई है। वह हैदराबाद जाने वाली उड़ान में सवार होने के लिए बुधवार को पटना हवाई अड्डे पर पहुंचा था।

पटना से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6e 612 7 से हैदराबाद जा रहा था, लेकिन चेकिंग में जैसी ही उनका बैग स्कैनर में डाला गया तो सिक्योरिटी के सीनियर एग्जीक्यूटिव को शक हुआ। उसके बाद बैग की तलाशी ली गई। बैग से दो जिंदा कारतूस मिला. इसके बाद एयरपोर्ट पर इंडिगो के सुरक्षा असिस्टेंट मैनेजर धीरज कुमार ने उसे पुलिस को सौंप दिया।

इंडिगो के सुरक्षा के एसिस्टेंट मैनेजर धीरज कुमार ने बताया कि पटना से हैदराबाद जाने वाले विमान में राशिद अख्तर यात्रा करने वाला था। उसके बैग को जब हम लोगों ने स्कैनर में डाला तो शक हुआ। उसके बाद जब ठीक ढंग से स्कैन किया गया तो दो जिंदा कारतूस मिला है। उसके बाद हमने एयरपोर्ट थाना को फोन कर बुलाया। राशिद अख्तर को उसके हवाले कर दिया गया है।

पटना एयरपोर्ट थाना ने राशिद से लगातार पूछताछ की, लेकिन वह किसी बंदूक का लाइसेंस दिखा पाया और ना ही यह बता पाया कि उसके बैग में जिंदा कारतूस कहां से आया था। अंत में एयरपोर्ट थाना ने राशिद को आर्म्स एक्ट की धारा लगाकर जेल भेज दिया है।