दिल्ली मेट्रो किराया बढ़ा: अब सफर होगा थोड़ा महंगा, जानें नई फेयर लिस्ट
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 25 अगस्त 2025 से किराए में मामूली बढ़ोतरी कर दी है। जानें नई किराया दरें, सामान्य दिनों, रविवार और छुट्टियों पर लागू फेयर लिस्ट और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का अपडेट।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने राजधानी में सफर करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से मेट्रो का किराया बढ़ा दिया गया है। यह बढ़ोतरी दूरी के हिसाब से की गई है और इसे "मिनिमल इन्क्रीज" यानी मामूली बढ़ोतरी कहा गया है।
DMRC ने अपने एक्स (Twitter) पोस्ट में जानकारी दी कि अब सभी रूट्स पर यात्रियों को नई दरों के हिसाब से टिकट खरीदना होगा। किराया सामान्य दिनों के साथ-साथ रविवार और राष्ट्रीय अवकाश पर भी संशोधित दरों पर लागू होगा।
नई किराया दरें (Normal Days Fare)
0-2 किलोमीटर → ₹10 से बढ़कर ₹11
2-5 किलोमीटर → ₹20 से बढ़कर ₹21
5-12 किलोमीटर → ₹30 से बढ़कर ₹32
12-21 किलोमीटर → ₹40 से बढ़कर ₹43
21-32 किलोमीटर → ₹50 से बढ़कर ₹54
32 किलोमीटर से अधिक → ₹60 से बढ़कर ₹64
रविवार और छुट्टियों का किराया (Holiday & Sunday Fare)
0-2 किलोमीटर → ₹11
2-5 किलोमीटर → ₹11
5-12 किलोमीटर → ₹21
12-21 किलोमीटर → ₹32
21-32 किलोमीटर → ₹43
32 किलोमीटर से अधिक → ₹54
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराया
दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी किराया बढ़ाया गया है। यहां बढ़ोतरी ₹1 से ₹5 तक की गई है। इस बदलाव से रोजाना एयरपोर्ट तक सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
DMRC का तर्क: 'Minimal Increase
DMRC का कहना है कि यह संशोधन दूरी के आधार पर किया गया है। यात्रियों की सुविधा और परिचालन लागत को देखते हुए ही यह कदम उठाया गया है। DMRC ने इसे "Minimal Increase" बताया और कहा कि नई फेयर स्लैब्स से यात्रियों को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।


आँखें न्यूज़ 24 




