मुस्लिम राष्ट्र का सपना, धर्मांतरण का जाल और करोड़ों की फंडिंग — छांगुर बाबा का हर राज बेनकाब

छांगुर बाबा का मुस्लिम राष्ट्र बनाने का सपना चकनाचूर। धर्मांतरण नेटवर्क का पर्दाफाश, करोड़ों की फंडिंग और गिरोह का खुलासा।

मुस्लिम राष्ट्र का सपना, धर्मांतरण का जाल और करोड़ों की फंडिंग — छांगुर बाबा का हर राज बेनकाब
Chhangur Baba

देश में धर्मांतरण का सबसे बड़ा नेटवर्क खड़ा करने वाला छांगुर बाबा आखिरकार सलाखों के पीछे है। बाबा का सपना हिंदुस्तान को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का था और इसके लिए उसने एक संगठित गिरोह तैयार कर रखा था।

बाबा का नेटवर्क दो तरह से काम करता था —
- पहली चाल: हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर अपने ‘धर्म प्रचारक ठिकाने’ तक लाना।
- दूसरी चाल: आर्थिक रूप से मजबूर और बेसहारा लोगों को पैसे और मदद का लालच देकर धर्म बदलवाना।

पीड़िता ने प्रमुख सचिव से मुलाकात कर बताया कि कैसे गिरोह की एक महिला उसे बाबा तक लेकर गई। बाबा ने उसे इस्लाम की खूबियां गिनाईं। कमरे के ऊपर बैठा बाबा ‘अल्लाह से संपर्क’ और ‘रूहानी ताकत’ का ढोंग करता था। वहीं मौजूद नीतू उर्फ नर्सरीन ने भी बाबा की बातों का समर्थन किया और उसे मजबूर किया कि वह भी ‘सही राह’ चुने।

पीड़िता ने बताया कि कमजोर तबके के लोगों को बाबा के लोग पैसे देकर मददगार दिखते थे और फिर धीरे-धीरे उन्हें धर्म बदलने के लिए मजबूर करते थे।

बाबा का करीबी भी हुआ बेनकाब
छांगुर बाबा के एक करीबी मोहम्मद अहमद ने एबीपी न्यूज से बातचीत में खुलासा किया कि बाबा का असली सपना भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना था। उसने खुद माना कि उसका बाबा के गिरोह से कोई संबंध नहीं था, बस जमीन के सिलसिले में उससे जुड़ा था। अहमद ने बताया कि बाबा ने उसे करीब 49 लाख रुपये दिए लेकिन बाकी पैसे नहीं चुकाए, जिससे उनका झगड़ा हुआ और वह उससे दूर हो गया।

अब फंडिंग और नेटवर्क पर शिकंजा
खुदा से ‘रूहानी’ रिश्ता और ‘मददगार’ चेहरा दिखाने वाला बाबा अब पुलिस की गिरफ्त में है। सूत्रों के मुताबिक, उसके पूरे नेटवर्क की जल्द ही जांच होगी, करोड़ों की फंडिंग का हिसाब लिया जाएगा और गिरोह के सभी गुर्गे कानून के शिकंजे में होंगे।