Force 3: जॉन अब्राहम फिर लौटेंगे ACP यशवर्धन के दमदार रोल में, नए डायरेक्टर के साथ होगी धमाकेदार शुरुआत

जॉन अब्राहम जल्द ही Force 3 में ACP यशवर्धन बनकर बड़े पर्दे पर लौटेंगे। भाव धुलिया करेंगे निर्देशन। जानें फोर्स 3 की शूटिंग, स्क्रिप्ट और विलेन से जुड़ी पूरी डिटेल्स।

Force 3: जॉन अब्राहम फिर लौटेंगे ACP यशवर्धन के दमदार रोल में, नए डायरेक्टर के साथ होगी धमाकेदार शुरुआत
John Abraham

बॉलीवुड के एक्शन हीरो जॉन अब्राहम (John Abraham) एक बार फिर अपने सुपरहिट किरदार ACP यशवर्धन के अवतार में बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रहे हैं। करीब दो साल से इस प्रोजेक्ट पर चुपचाप काम करने के बाद जॉन अब Force 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बार फिल्म को एक नए डायरेक्टर के साथ बनाया जा रहा है।

फोर्स 3 का निर्देशन करेंगे भाव धुलिया
सूत्रों के मुताबिक जॉन अब्राहम ने इस बार भाव धुलिया को डायरेक्टर की कुर्सी सौंपी है। जॉन का मानना है कि फोर्स फ्रेंचाइज़ी में अभी भी बड़ा पोटेंशियल है और वह इसे रीबूट करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोर्स 3 की स्क्रिप्ट में जॉन और भाव दोनों का टच शामिल है। इसमें पहले वाली फिल्मों का देसी एक्शन एलिमेंट भी होगा और नए ट्विस्ट भी जोड़े गए हैं।

2025 के अंत में शुरू होगी शूटिंग
बताया जा रहा है कि Force 3 की शूटिंग 2025 के अंत में शुरू होगी। जॉन इसमें लीड रोल निभाएंगे, जबकि फिल्म के विलेन की तलाश अभी जारी है। मेकर्स चाहते हैं कि इस बार निगेटिव किरदार में कोई बड़ा और दमदार एक्टर दिखे, ताकि जॉन और विलेन के बीच हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस दिखाया जा सके।

फोर्स फ्रेंचाइज का इतिहास
फोर्स (2011) – इस फिल्म से फ्रेंचाइज की शुरुआत हुई थी। इसमें जॉन के साथ जेनेलिया डिसूजा थीं, और विद्युत जामवाल ने दमदार विलेन का रोल निभाकर खूब तारीफें बटोरीं। फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था।

फोर्स 2 (2016) – दूसरा पार्ट अभिनय देव ने डायरेक्ट किया। इसमें जॉन के साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड में थीं और ताहिर राज भसीन ने निगेटिव रोल निभाया था।

अब तीसरे पार्ट की जिम्मेदारी पूरी तरह जॉन के हाथ में है। उन्होंने प्रोड्यूसर विपुल शाह से राइट्स खरीद लिए हैं और खुद इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फोर्स 3 से क्या हैं उम्मीदें?
जॉन अब्राहम के फैंस को इस बार और भी धांसू एक्शन देखने को मिलेगा। जैसा कि पहले पार्ट में जॉन और विद्युत जामवाल के बीच तगड़ा फेस-ऑफ दिखाया गया था, वैसा ही या उससे भी ज्यादा रोमांचक क्लाइमैक्स फोर्स 3 में देखने को मिल सकता है।