गणेश चतुर्थी 2025: जानें घर, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी 2025 पर कब और किस समय वाहन, घर या संपत्ति खरीदना होगा शुभ? जानें 27 अगस्त से शुरू हो रहे गणपति उत्सव के दौरान 10 दिनों तक के खास मुहूर्त और महत्व।
जल्द ही हर घर और पंडाल में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देगी। इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को पड़ रही है। इस दिन से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक 10 दिन तक गणपति उत्सव मनाया जाएगा। मान्यता है कि गणेश जी की पूजा से हर शुभ कार्य में सफलता मिलती है, इसलिए इस पावन अवसर पर लोग घर, वाहन, सोना-चांदी, प्रॉपर्टी जैसी चीजें खरीदना शुभ मानते हैं।
वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त
अगर आप गणपति उत्सव के दौरान नई कार, बाइक या कोई अन्य वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए मुहूर्त बेहद शुभ माने गए हैं –
27 अगस्त (गणेश चतुर्थी) → दोपहर 3:44 बजे से लेकर अगली सुबह 5:57 बजे तक
28 अगस्त (ऋषि पंचमी) → सुबह 5:57 बजे से अगली सुबह 5:58 बजे तक
29 अगस्त → सुबह 5:58 बजे से 11:38 बजे तक
31 अगस्त → सुबह 5:59 बजे से शाम 5:27 बजे तक
5 सितंबर → सुबह 6:01 बजे से लेकर 6 सितंबर की सुबह 3:12 बजे तक
घर और संपत्ति खरीदने का मुहूर्त
गणपति उत्सव के दौरान घर, जमीन या फ्लैट खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस साल घर और संपत्ति खरीदने का विशेष शुभ मुहूर्त है –
29 अगस्त सुबह 11:38 बजे से लेकर 30 अगस्त सुबह 5:58 बजे तक
इस समयावधि में नया फ्लैट बुक करना, टोकन मनी देना या संपत्ति का रजिस्ट्री कार्य करवाना अत्यंत मंगलकारी होगा।
क्यों है गणेश पूजा में खरीदारी का महत्व?
सनातन परंपरा के अनुसार भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते हैं। किसी भी नए कार्य की शुरुआत उनके आशीर्वाद के बिना अधूरी मानी जाती है। गणेश चतुर्थी पर घर-घर में बप्पा विराजते हैं और 10 दिन तक भक्त उनकी पूजा अर्चना करते हैं।
ऐसे में इस अवधि में वाहन, घर, ज्वेलरी या कोई भी मूल्यवान वस्तु खरीदने पर शुभ-लाभ की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस समय की गई खरीदारी पर गणपति का विशेष आशीर्वाद रहता है, जिससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और समृद्धि बढ़ती है।
गणपति उत्सव में कर सकते हैं ये शुभ कार्य
- नया बिजनेस शुरू करना
- वाहन, घर, जमीन या फ्लैट खरीदना
- सोना-चांदी और ज्वैलरी लेना
- पर्सनल लोन या नई निवेश योजना शुरू करना


आँखें न्यूज़ 24 




