कजरी तीज 2025: सुहागिन और कन्याओं के लिए आस्था का पर्व, जानें व्रत के नियम और खाने-पीने की सावधानियां
कजरी तीज 2025 का व्रत 12 अगस्त को रखा जाएगा। जानें इस व्रत का महत्व, पूजा विधि, खाने-पीने की सावधानियां और क्या करें- क्या न करें।
हिंदू धर्म में कजरी तीज को लेकर गहरी आस्था है। यह पर्व विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं और कुवांरी कन्याओं के लिए शुभ माना जाता है। विवाहित महिलाएं इस व्रत को पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए करती हैं। कुवांरी कन्याएं योग्य वर प्राप्ति की कामना से इसे रखती हैं। यह पर्व भगवान शिव और मां पार्वती के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है।
कजरी तीज 2025 की तारीख
हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष कजरी तीज का व्रत 12 अगस्त 2025, मंगलवार को रखा जाएगा।
व्रत का स्वरूप और पूजा विधि
कजरी तीज का व्रत निर्जला होता है — यानी 24 घंटे बिना पानी पिए व्रत रखना।
- व्रत से पहले: सूर्योदय से पहले सरगी खाएं, जिसमें फल, मिठाई, सूखे मेवे और दूध शामिल हों।
- शाम को पूजा: भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। पूजा में दीपक, धूप, फल, फूल और मिठाई अर्पित करें।
- व्रत खोलना: रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलें और भोजन करें।
व्रत खोलने के बाद क्या खाएं
- हल्का और सात्विक भोजन करें।
- सेब, केला, पपीता, अनार जैसे फल खाएं।
- दूध, दही या छाछ पी सकते हैं।
इस दिन क्या न खाएं
- तला-भुना भोजन
- मांसाहार, प्याज और लहसुन
- मसालेदार और भारी भोजन


आँखें न्यूज़ 24 




