गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या, पिता पर शक

गुरुग्राम के सेक्टर 57 में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक हत्या का शक उनके पिता पर है। जानिए पूरी खबर।

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या, पिता पर शक

गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर 57 में गुरुवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सेक्टर 56 थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली चलने की आवाज़ करीब दोपहर 2 बजे सुनाई दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो राधिका खून से लथपथ पड़ी मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिता पर हत्या का आरोप, जांच जारी
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि राधिका की हत्या उनके ही पिता ने की। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ़ होगी।