हनी सिंह ने अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म करने से क्यों किया इनकार? पंजाबी स्टार ने खुद बताई वजह
हनी सिंह ने मोहाली अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म करने से आखिरी मौके पर इंकार कर दिया। सुरक्षा इंतजामों से नाखुश रैपर ने शो रद्द किया। जानें उनके नए गाने और फिल्म 'इक्क कुड़ी' की अपडेट।
मोहाली में 23 अगस्त को आयोजित एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार हनी सिंह अपने परफॉर्मेंस के लिए पहुंचे, लेकिन अचानक शो रद्द कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हनी सिंह का कहना था कि उनके सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। वेन्यू पर सुरक्षा टीम की एंट्री रोक दिए जाने के बाद रैपर ने स्टेज पर जाने से साफ इंकार कर दिया।
सुरक्षा टीम को वेन्यू में एंट्री नहीं मिली, हनी सिंह नाखुश
इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया कि हनी सिंह की सिक्योरिटी टीम को वेन्यू के गेट पर ही रोक दिया गया। आयोजकों ने दावा किया कि उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और पंजाब पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। इसके बावजूद हनी सिंह अपनी टीम की मौजूदगी पर जोर दे रहे थे, और सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट न होने के कारण उन्होंने शो कैंसिल कर दिया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, “प्रोटोकॉल के मुताबिक, वेन्यू में किसी भी बाहरी सदस्य की एंट्री की अनुमति नहीं थी। हनी सिंह चाहते थे कि उनकी पूरी सिक्योरिटी यूनिट साथ रहे। आयोजकों ने उनकी मांगों को समझा और सम्मानित किया, लेकिन सिंगर ने फिर भी स्टेज पर जाने से मना कर दिया।”
हनी सिंह के नए प्रोजेक्ट और अपकमिंग रिलीज
हाल ही में हनी सिंह ने शहनाज गिल के साथ पहली बार एक पंजाबी ट्रैक रिकॉर्ड किया है। यह गाना फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ का हिस्सा है, जिसे अमरजीत ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म को पहले 13 जून, 2025 को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन अब इसे फेस्टिव सीजन के लिए 19 सितंबर, 2025 तक टाल दिया गया है।


आँखें न्यूज़ 24 




