चंडीगढ़ में में हमले की आशंका, एयरपोर्ट के अलर्ट के बाद बजा सायरन; लोगों से घरों में रहने की अपील
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है। सायरन बजाए जा रहे हैं। सभी को घरों के अंदर रहने और बालकनी में नहीं आने की सलाह दी गई है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी देते हुए सायरन बजाकर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है। सायरन बजाए जा रहे हैं। सभी को घरों के अंदर रहने और बालकनी में नहीं आने की सलाह दी गई है।
वहीं भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों ने गुरुवार और शुक्रवार की रात को पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हुए कई हमले किये जिन्हें प्रभावी ढंग से विफल कर दिया गया। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करके बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का कई बार उल्लंघन किया।
इस बीच हवाई अड्डों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और हवाई क्षेत्र से संबंधित प्रतिबंधों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सभी उड़ानों के लिए ‘सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग’ अनिवार्य कर दी है, हवाई अड्डों के टर्मिनल भवनों में आगंतुकों पर प्रतिबंध लगा दिया है और समग्र रूप से सुरक्षा बढ़ा दी है।


आँखें न्यूज़ 24 




