बॉलीवुड में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने की होड़, कई निर्माताओं ने टाइटल के लिए भेजा आवेदन

लिटिक्स, थ्रिल, सेना के साहस और नारी शक्ति की कहानी बयां करने के लिए सबसे पहले महावीर जैन की कंपनी ने सबसे पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' टाइटल रजिस्टर करवाने के लिए एप्लीकेशन दी थी। इसके बाद टी-सीरीज, जी स्टूडियोज जैसे फिल्ममेकर्स और डायरेक्टर मधुर भंडारकर और अशोक पंडित भी इस रेस में शामिल हो गए।

बॉलीवुड में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने की होड़, कई निर्माताओं ने टाइटल के लिए भेजा आवेदन
Operation Sindoor

भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सैन्य हमलों के बाद बॉलीवुड में 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़े फिल्म शीर्षक के लिए आवेदन करने की होड़ मच गई है। फिल्म निर्माताओं ने महज दो दिन में 30 से अधिक शीर्षक पंजीकृत कराने के लिए आवेदन दे दिए हैं। पंजीकरण के लिए दिए गए आवेदनों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘मिशन सिंदूर’ और ‘सिंदूर : द रेवेंज’ सहित अन्य शीर्षक शामिल हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, पॉलिटिक्स, थ्रिल, सेना के साहस और नारी शक्ति की कहानी बयां करने के लिए सबसे पहले महावीर जैन की कंपनी ने सबसे पहले 'ऑपरेशन सिंदूर' टाइटल रजिस्टर करवाने के लिए एप्लीकेशन दी थी। इसके बाद टी-सीरीज, जी स्टूडियोज जैसे फिल्ममेकर्स और डायरेक्टर मधुर भंडारकर और अशोक पंडित भी इस रेस में शामिल हो गए। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि अब तक 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए 15 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं और जल्द ही टाइटल पर फैसला हो जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 की रात को शुरू हुआ और 25 मिनट तक चला, जिसमें 24 मिसाइलों से नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया। इनमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के ठिकाने भी शामिल थे। हमले में 70 आतंकी मारे गए और 60 घायल हुए। भारत ने स्पष्ट किया कि यह हमला सटीक और गैर-उकसाने वाला था, जिसमें पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था।