बांग्लादेशी युवक की जहरीली धमकी: ‘मस्जिद टूटी तो बॉर्डर फाड़कर हिंदुओं का कत्लेआम कर दूंगा’

सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भारत में मस्जिद तोड़े जाने पर हिंदुओं का कत्लेआम करने की धमकी दे रहा है। इस जहरीले बयान पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बांग्लादेशी युवक की जहरीली धमकी: ‘मस्जिद टूटी तो बॉर्डर फाड़कर हिंदुओं का कत्लेआम कर दूंगा’
वायरल वीडियो से ली गई फोटो

सोशल मीडिया पर इन दिनों बांग्लादेश का एक वीडियो जबरदस्त चर्चा में है, जिसमें एक युवक खुलेआम हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को 9 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @pakistan_untold नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया।

वीडियो में युवक को यह कहते सुना जा सकता है — अगर भारत में किसी मुस्लिम को परेशान किया या मस्जिदें तोड़ी गईं, तो मैं बॉर्डर तोड़कर भारत में घुस जाऊंगा और हिंदुओं का कत्लेआम कर दूंगा।

यूजर्स ने उड़ाया मजाक, दी कड़ी प्रतिक्रियाएं
इस जहरीले बयान पर लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ नजर आया। कई यूजर्स ने युवक का मजाक भी उड़ाया।

एक यूजर ने लिखा — भाई, रुक जा नहीं तो नस फट जाएगी। ओए सिंगल बैटरी कोई एक झप्पड़ लगा दे तो बिखर जाएगा, बातें औकात से ऊपर की कर रहा है।

वहीं एक और यूजर ने कहा — दूसरों के मामले में टांग न अड़ाओ, अपनी हालत पर ध्यान दो।

वीडियो को अब तक 62 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इससे जाहिर होता है कि लोगों का गुस्सा किस कदर फूट रहा है।

aankhennews24 की अपील
aankhennews24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि, यह सच है कि शेख हसीना के सत्ता छोड़ने के बाद बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और प्रताड़ना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।