ज्वाइंट होम लोन: Co-Applicant की मृत्यु पर EMI और प्रॉपर्टी के अधिकार कैसे तय होते हैं?
जानें, ज्वाइंट होम लोन में को-आवेदक की मृत्यु के बाद EMI की जिम्मेदारी और प्रॉपर्टी के अधिकार क्या होंगे। लोन सुरक्षा बीमा और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी भी पाएं।
क्या आपने ज्वाइंट होम लोन लिया है या लेने की सोच रहे हैं? यह महत्वपूर्ण है कि आप जानें, को-आवेदक (Co-applicant) की मृत्यु जैसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में आपकी जिम्मेदारियां और अधिकार क्या होंगे।
को-आवेदक की मृत्यु पर EMI की जिम्मेदारी
ज्वाइंट होम लोन में अगर दो को-आवेदक हैं और उनमें से एक की मृत्यु हो जाती है, तो लोन की बची हुई EMI चुकाने की जिम्मेदारी दूसरे को-बॉरोअर पर आती है। होम लोन लेते समय हस्ताक्षर करते समय यह सहमति पहले ही तय कर ली जाती है कि एक आवेदक की अनुपस्थिति में, दूसरे पर पूरी जिम्मेदारी होगी।
यदि EMI नहीं भरी जाती तो क्या होगा?
- अगर किसी कारण से बची हुई EMI चुकाई नहीं जाती, तो बैंक SARFAESI एक्ट के तहत संपत्ति जब्त कर सकता है।
- संपत्ति की नीलामी की जाती है।
- नीलामी से प्राप्त धनराशि से लोन चुकाया जाता है।
- बची हुई राशि कानूनी उत्तराधिकारी को लौटाई जाती है।
लोन सुरक्षा बीमा एक राहत
आज अधिकांश बैंक लोन के साथ लोन सुरक्षा बीमा प्रदान करते हैं।
कैसे मदद करता है?
यदि को-आवेदक की मृत्यु हो जाती है और बीमा लिया गया है, तो बीमा कंपनी बचा हुआ लोन चुकाती है। इससे परिवार पर कोई वित्तीय दबाव नहीं आता।
क्लेम कैसे करें?
आवश्यक दस्तावेज़ जैसे डेथ सर्टिफिकेट, लोन अकाउंट डिटेल्स, और बीमा पॉलिसी के साथ बीमा कंपनी में क्लेम किया जा सकता है।
प्रॉपर्टी का कानूनी उत्तराधिकारी कौन होगा?
1. को-आवेदक सह-मालिक है:
उसके हिस्से का अधिकार उत्तराधिकार कानून (Succession Law) के अनुसार, उसके कानूनी उत्तराधिकारी को मिलेगा।
2. प्रॉपर्टी पर एकमात्र स्वामित्व (Sole Ownership):
ऐसी स्थिति में प्रॉपर्टी का ट्रांसफर करने के लिए वसीयत (Will) या उत्तराधिकार प्रमाण पत्र (Succession Certificate) की आवश्यकता होगी।


आँखें न्यूज़ 24 




