राजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम की बेवफाई और गाइड अल्बर्ट पीडी का चौंकाने वाला सुराग
मेघालय हनीमून मर्डर केस ने पूरे देश को हिला दिया। सोनम और राजा रघुवंशी के हनीमून ट्रिप में हुई राजा की हत्या और सोनम की बेवफाई का चौंकाने वाला सच, जिसे स्थानीय गाइड और पुलिस ने मिलकर उजागर किया। पढ़ें पूरी कहानी।
इंदौर के नवविवाहित जोड़े सोनम और राजा रघुवंशी का हनीमून ट्रिप एक खौफनाक मर्डर केस में तब्दील हो गया। मेघालय पुलिस ने इस केस को ‘ऑपरेशन हनीमून’ का नाम दिया, जिसमें 120 पुलिसकर्मी लगाए गए और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस केस में सोनम की बेवफाई और राजा की हत्या की गुत्थी सुलझाने में स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी की अहम भूमिका रही।
पुलिस के हाथ लगा पहला सुराग
22 मई को स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी ने देखा कि सोनम और राजा के साथ तीन अन्य पुरुष 3,000 सीढ़ियां चढ़ते हुए नोंग्रियाट से मावलखियाट की ओर जा रहे थे। अल्बर्ट के मुताबिक, राजा और अन्य तीन पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि सोनम पीछे थी। अल्बर्ट ने महसूस किया कि कुछ गड़बड़ है और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।
सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियां
जांच के दौरान पुलिस का शक गहराया जब पता चला कि सोनम ने हनीमून ट्रिप की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की थी। सबसे बड़ा क्लू तब मिला जब 23 मई को राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट आई, जिसमें लिखा था, ‘सात जन्मों का साथ है।’ पुलिस ने इस पोस्ट को जांच के केंद्र में रखा और पाया कि यह पोस्ट राजा की हत्या के बाद डाली गई थी।
सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें सोनम को आरोपियों आकाश, विशाल और आनंद के साथ देखा गया। घटनास्थल पर मिले रेनकोट, खून के धब्बे और हत्या में इस्तेमाल हथियार ने साजिश की पुष्टि की।
हत्या का षड्यंत्र
पुलिस के अनुसार, हत्या के लिए धारदार हथियार गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के पास खरीदा गया था। राजा पर पहला वार विशाल चौहान ने किया, जबकि आनंद कुर्मी ने घटना के वक्त वही कपड़े पहने थे। हत्या के तुरंत बाद सोनम ने गुवाहाटी से इंदौर पहुंचकर अपने प्रेमी राज कुशवाहा से मुलाकात की और गाजीपुर में सरेंडर कर दिया।
साजिश का उद्देश्य
पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने के लिए इस हत्या की साजिश रची, ताकि वह अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ रह सके।


आँखें न्यूज़ 24 




