Miss World 2025: किसके सिर पर सजेगा 1770 हीरे से जड़ा ताज, मिलेंगे 1.15 करोड़ रुपए कैश; नंदिनी गुप्ता से है भारत को उम्मीदें
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, जिसमें भारत की नंदिनी गुप्ता समेत 40 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला है। फिनाले 31 मई को हैदराबाद के हिटेक्स एग्जिबिशन सेंटर में होगा, जहां रैंप वॉक, सांस्कृतिक प्रदर्शन और सवाल-जवाब राउंड के बाद विजेता घोषित किया जाएगा। इस साल का ताज 1770 हीरों और 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से जड़ा है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है।
Miss World 2025 Final: हैदराबाद में चल रही 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता अपने निर्णायक दौर में है। आज, 29 मई 2025 से शुरू होने वाला 'इंटरव्यू राउंड' प्रतियोगिता का सबसे कठिन और निर्णायक चरण माना जा रहा है। इसमें भारत की नंदिनी गुप्ता समेत 40 टॉप कंटेस्टेंट्स भाग ले रही हैं।
नंदिनी गुप्ता: भारत की उम्मीद
22 वर्षीय नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा से हैं। उनके पिता किसान हैं, और परिवार का 200 बीघा जमीन पर कृषि कार्य है। सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, कोटा से पढ़ाई के बाद मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं।
उपलब्धियां
- 2023 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब।
- टॉप मॉडल चैलेंज में एशिया और ओशियाना क्षेत्र से जीत।
- मिस वर्ल्ड 2025 के क्वार्टर फाइनल तक का सफर।
मिस वर्ल्ड 2025: ताज और पुरस्कार की खासियत
इस बार का विजेता ताज और पुरस्कार विशेष रूप से आकर्षक हैं:
ताज
1770 हीरे (175.49 कैरेट)।
18 कैरेट व्हाइट गोल्ड।
नीलम का नीला रंग, जो शांति और वफादारी का प्रतीक है।
नकद पुरस्कार
1.15 करोड़ रुपए, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है।
फाइनल इवेंट: 31 मई 2025
स्थान: हिटेक्स एग्जिबिशन सेंटर, हैदराबाद।
समय: रात 10 बजे से 1 बजे तक।
जूरी और निर्णय प्रक्रिया
मिस वर्ल्ड 2025 के निर्णायक मंडल में 11 जूरी सदस्य हैं, जिनमें अभिनेता सोनू सूद भी शामिल हैं।


आँखें न्यूज़ 24 




