पाकिस्तान- अफगानिस्तान तनाव: रक्षा मंत्री ने भारत को घसीटने का आरोप लगाया, अफगान नागरिकों को लौटने का निर्देश
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर आरोप लगाया और अफगान नागरिकों को देश लौटने का निर्देश दिया। हवाई हमलों में तीन क्रिकेट खिलाड़ी भी मारे गए।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहले से बढ़ते तनाव के बीच पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत को इस विवाद में घसीटने का आरोप लगाया। उन्होंने अफगानिस्तान के साथ अपने संबंधों को भी खत्म करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रह रहे सभी अफगान नागरिकों को अपने देश लौटने का निर्देश दिया।
ये बयान उस समय सामने आए जब सीमा पर 48 घंटे के युद्धविराम की समयसीमा शाम 6 बजे समाप्त होने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पक्षों के प्रतिनिधि कतर में मिलने वाले हैं, इसलिए संघर्षविराम को बढ़ा दिया गया ताकि वर्तमान तनाव को शांतिपूर्ण ढंग से हल किया जा सके।
आसिफ का बयान: काबुल अब भारत का मोहरा
ख्वाजा आसिफ ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि अब कोई विरोध पत्र या शांति की अपील नहीं होगी। कोई प्रतिनिधिमंडल काबुल नहीं जाएगा। जहां भी आतंकवाद का स्रोत होगा, उसे इसका भारी मूल्य चुकाना पड़ेगा।
आसिफ ने आरोप लगाया कि काबुल अब भारत के प्रभाव में आ गया है और भारत एवं प्रतिबंधित संगठन TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि काबुल के वो शासक जो पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रच रहे हैं, पहले हमारे संरक्षण में हमारे ही देश में छिपे रहते थे।
अफगान नागरिकों को देश लौटने का आदेश
रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान में रहने वाले सभी अफगान नागरिकों को अपने वतन लौटना चाहिए। उनका कहना था कि पाकिस्तान की जमीन और संसाधन 2.5 करोड़ पाकिस्तानी लोगों के लिए हैं। आत्म-सम्मान रखने वाला राष्ट्र किसी अन्य देश के लोगों के लिए अपनी जमीन नहीं छोड़ता।
आसिफ ने यह भी चेतावनी दी कि अगर काबुल से और आक्रामकता हुई, तो पाकिस्तान अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार और सक्षम है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों की कोशिशों और बलिदानों के बावजूद काबुल से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
हवाई हमले और क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत: तनाव की नई लहर
अफगान अधिकारियों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात अफगानिस्तान में हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम 8 लोग मारे गए। इस हमले के साथ ही दो दिनों की संघर्षविराम टूट गई।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, हमले में तीन खिलाड़ी भी मारे गए, जो उस इलाके में टूर्नामेंट के लिए मौजूद थे। यह घटना दोनों देशों के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव को और बढ़ा रही है।


आँखें न्यूज़ 24 




