पवन सिंह पर पत्नी ज्योति सिंह के गंभीर आरोप, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'अब आत्मदाह ही आखिरी रास्ता'

भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर पत्नी ज्योति सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में ज्योति ने लिखा कि अब उनके पास आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। जानें पूरी खबर।

पवन सिंह पर पत्नी ज्योति सिंह के गंभीर आरोप, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'अब आत्मदाह ही आखिरी रास्ता'
Pawan singh and Jyoti singh

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपनी फिल्मों और ग्लैमरस लाइफस्टाइल के साथ-साथ निजी विवादों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। कभी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ अफेयर की खबरों से सुर्खियों में रहे पवन सिंह अब अपनी पत्नी ज्योति सिंह के आरोपों को लेकर विवादों में घिर गए हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट में छलका ज्योति सिंह का दर्द

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा कि वे महीनों से अपने पति से पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें न तो कॉल का जवाब मिला और न ही मैसेज का।

ज्योति ने अपने पोस्ट में लिखा, मैं आज जीवन की उस चोटी पर खड़ी हूं कि मुझे आत्मदाह के सिवा कोई रास्ता नहीं सूझ रहा। लेकिन अगर मैंने ऐसा किया तो सवाल मुझ पर और मेरे माता-पिता पर उठेगा।

शादी और रिश्ते में दरार

बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 5 मार्च 2018 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगी थीं। बीते समय में तलाक की खबरें भी आईं, लेकिन बाद में दोनों साथ दिखे। यहां तक कि लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योति सिंह ने अपने पति के लिए जमकर प्रचार भी किया।

अब एक बार फिर ज्योति सिंह के इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते में खटास साफ नजर आ रही है।

ज्योति सिंह की भावुक अपील

अपने पोस्ट में ज्योति सिंह ने लिखा कि उन्होंने सात साल तक पत्नी धर्म निभाया है और अब पवन सिंह को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पवन सिंह अपने विरोधियों को माफ कर देते हैं लेकिन उन्हें ही नजरअंदाज कर रहे हैं।