प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार: सेक्स टेप केस में कोर्ट से करारा झटका, रो पड़े पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पोते

पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को सेक्स टेप मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट ने दोषी करार दिया। जानें इस हाई प्रोफाइल केस की पूरी कहानी और आगे क्या होगा।

प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार: सेक्स टेप केस में कोर्ट से करारा झटका, रो पड़े पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पोते
Prjwal Revanna

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बहुचर्चित सेक्स टेप और यौन शोषण मामले में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को दोषी ठहरा दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद रेवन्ना कोर्ट रूम में ही फूट-फूटकर रोने लगे। हालांकि अभी सजा का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कोर्ट जल्द ही उसे भी सुनाएगी।

क्या है पूरा मामला?
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न और रेप के कुल चार मामले दर्ज हैं। अभी केवल एक मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया है। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक सेक्स टेप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे पूरे राज्य में बवाल मच गया।

हजारों अश्लील वीडियो और सेक्स टेप मिले
बेंगलुरु के पब्लिक प्लेसेज़ में कुछ पेन ड्राइव्स बरामद की गईं, जिनमें 3,000 से 5,000 वीडियो थे। इन वीडियोज में प्रज्वल को महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। वीडियो में महिलाओं के चेहरे ब्लर नहीं किए गए थे। इस खुलासे के बाद महिलाओं में भय और आक्रोश की लहर दौड़ गई।

SIT जांच और रेप के आरोप
बवाल बढ़ने पर SIT का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि प्रज्वल ने न सिर्फ रेप किया, बल्कि बाद में पीड़ित महिलाओं को सरकारी नौकरी का लालच देकर चुप कराने की कोशिश की। इसके अलावा ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के भी आरोप सामने आए।

राजनीतिक कनेक्शन: पूर्व PM का पोता, CM का भतीजा
- प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते हैं। उनके पिता एचडी रेवन्ना मंत्री रह चुके हैं और चाचा एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री।
- प्रज्वल ने 2019 में हासन से लोकसभा चुनाव जीता था लेकिन 2024 में हार गए।

पीड़ित महिला की गवाही से टूटे बचाव के दावे
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी गवाही ने केस की नींव को मजबूत किया, जिस पर कोर्ट ने दोष सिद्धि का फैसला सुनाया।

आगे क्या?
- अन्य तीन मामलों में सुनवाई जारी है।
- कोर्ट जल्द ही सजा का ऐलान करेगी।