RCB Victory Parade Stampede: विराट कोहली और टीम जिम्मेदार, कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में खुलासा
बेंगलुरु में RCB Victory Parade के दौरान हुई भगदड़ में 11 मौतों पर कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में विराट कोहली और टीम को जिम्मेदार बताया गया। जानिए पूरी कहानी।
बेंगलुरु में RCB (Royal Challengers Bengaluru) Victory Parade 2025 के दौरान हुई भयानक भगदड़ पर अब कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है। इस रिपोर्ट में सरकार ने पूरी घटना के लिए RCB Team, उसके आयोजक DNA Networks Pvt. Ltd., और Karnataka State Cricket Association को जिम्मेदार ठहराया है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी Virat Kohli का नाम भी सीधे तौर पर लिया गया है।
बिना अनुमति हुई Victory Parade
4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर RCB IPL 2025 Victory Parade के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि इस इवेंट के लिए आयोजकों ने पुलिस से सिर्फ ‘सूचना’ दी थी, बाकायदा permission नहीं ली थी, जो कि 2009 के एक सरकारी आदेश के तहत जरूरी है।
सरकार ने बताया कि इवेंट के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। पुलिस ने सिर्फ एक सीमित कार्यक्रम के लिए अपनी तरफ से कुछ व्यवस्था की थी, लेकिन उम्मीद से कई गुना ज्यादा भीड़ उमड़ आई।
विराट कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर, लाखों की भीड़ जुटी
सरकार की रिपोर्ट में कहा गया है कि आरसीबी ने 4 जून को सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने फैन्स से फ्री में इस जश्न में शामिल होने का आह्वान किया। इस वीडियो के बाद स्टेडियम के बाहर लाखों लोग पहुंच गए, जिससे हालात बेकाबू हो गए।
DNA Networks और KCA भी लापरवाही के दोषी
सरकार ने आयोजक कंपनी DNA Networks Pvt. Ltd. और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) को भी दोषी करार दिया। इन्होंने भीड़ प्रबंधन और कानून के मुताबिक अनुमति लेने में गंभीर चूक की।


आँखें न्यूज़ 24 




