करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, दिल का दौरा पड़ने से यूके में हुई ऑन द स्पॉट मौत

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। यूके में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से उनकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई। उनकी आखिरी पोस्ट और फ्लाइट क्रैश पर संवेदना जताने वाले ट्वीट ने सबका ध्यान खींचा।

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, दिल का दौरा पड़ने से यूके में हुई ऑन द स्पॉट मौत
Karisma Kapoor and Sanjay Kapoor

53 वर्षीय बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का गुरुवार को यूके में निधन हो गया। पोलो खेलते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना ने बॉलीवुड और उनके करीबियों को स्तब्ध कर दिया है।

आखिरी पोस्ट से संकेत?
संजय कपूर की मौत से तीन दिन पहले उनकी एक पोस्ट वायरल हो रही है, जो उन्होंने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, प्रोग्रेस के लिए बोल्ड ऑप्शन की जरूरत होती है, परफेक्ट कंडीशन की नहीं। तुम्हारा टाइम धरती पर कम है… इस पोस्ट को अब उनकी असमय मृत्यु से जोड़कर देखा जा रहा है। फैंस और परिचित इसे उनके जीवन के अंत का संकेत मान रहे हैं।

अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट क्रैश पर जताई थी संवेदना
संजय ने अपने निधन के छह घंटे पहले अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की थी। उनके आखिरी ट्वीट में लिखा था, अहमदाबाद में एयर इंडिया की दुखद दुर्घटना की भयानक खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। इस मुश्किल घड़ी में उन्हें शक्ति मिले।

व्यक्तिगत जीवन और परिवार
संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे, बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। हालांकि, 2014 में दोनों अलग हो गए और 2016 में उनका तलाक फाइनल हुआ।

2017 में संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा अजारियस है। इसके अलावा, उन्होंने प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा चटवाल की भी जिम्मेदारी उठाई।