पहलगाम के आतंकी BJP ज्वाइन कर सकते हैं, इसलिए नहीं पकड़े जा रहे; संजय राउत का विवादित बयान

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने पीएम मोदी पर ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण करने और भाजपा पर आतंकवादियों से जुड़े विवादित बयान दिए। राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

पहलगाम के आतंकी BJP ज्वाइन कर सकते हैं, इसलिए नहीं पकड़े जा रहे; संजय राउत का विवादित बयान
sanjay raut

शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'ऑपरेशन सिंदूर' का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह अभियान भारतीय जवानों ने किया है, लेकिन पीएम मोदी इसका अनुचित श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे "सिंदूर की पवित्र व्यवस्था का अपमान" करार दिया।

संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहलगाम के छह आतंकवादी अब भी फरार हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक रूप से कहा कि हो सकता है कि भविष्य में इन आतंकवादियों के भाजपा में शामिल होने का प्रेस नोट जारी हो।

विपक्ष की एकजुटता
राउत ने बताया कि विपक्षी दल एकजुट होकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी दलों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र सौंपे जाने की जानकारी दी।

कांग्रेस का बयान
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने विशेष सत्र बुलाने की मांग को दोहराते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर हुई दो बैठकें महज औपचारिकता थीं। उन्होंने सरकार पर सवालों का जवाब न देने का आरोप लगाया।