श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पटना में अद्भुत संयोग, एक ही दिन जन्मे 63 नन्हे लाल-लाडलियां

पटना के शिवम अस्पताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक अनोखा संयोग देखने को मिला। डॉ. सारिका राय और टीम की देखरेख में एक ही दिन 62 बच्चों ने जन्म लिया, जिनमें 32 लड़के और 31 लड़कियां शामिल हैं। माता-पिता की खास इच्छा के अनुरूप कई बच्चों का जन्म इसी शुभ दिन करवाया गया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पटना में अद्भुत संयोग, एक ही दिन जन्मे 63 नन्हे लाल-लाडलियां

राजधानी पटना में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एक ऐसा अद्भुत संयोग देखने को मिला, जिसने सभी का दिल खुश कर दिया। डॉ. सारिका राय के शिवम अस्पताल में शनिवार को कुल 63 बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें 32 लड़के और 31 लड़कियां शामिल रहीं। इस विशेष दिन को और खास बनाने के लिए कई माता-पिता ने अपने बच्चों का जन्म जन्माष्टमी पर ही करवाने की इच्छा जताई थी।

माता-पिता की खास इच्छा पूरी

डॉ. सारिका राय ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन जन्मे ज्यादातर बच्चों के माता-पिता चाहते थे कि उनका लाड़ला या लाडली इसी पावन दिन दुनिया में आए। इसी कारण 52 बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी उसी दिन कराई गई, जबकि बाकी बच्चों का जन्म पहले से तय तारीख के आसपास हुआ।

प्रसव समय को किया गया एडजस्ट

जानकारी के अनुसार, कई गर्भवती महिलाओं का प्रसव समय दो से पांच दिन आगे-पीछे था, लेकिन माता-पिता की इच्छा को देखते हुए इसे मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत समायोजित किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने यह सुनिश्चित किया कि सभी मां और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ रहें।

कन्हैया-राधा की तरह सजे नन्हे मेहमान

जन्माष्टमी पर जन्मे सभी 63 बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से कन्हैया और राधा के रूप में सजाया गया। अस्पताल का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। परिजनों ने बच्चों को पीले और गुलाबी कपड़ों में तैयार कर फोटो खिंचवाई और मिठाइयां बांटीं।

अस्पताल टीम की सराहनीय भूमिका

डॉ. सारिका राय और डॉ. हिमांशु राय के नेतृत्व में पूरे मेडिकल स्टाफ ने इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बना दिया। डॉ. राय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा—इ तनी बड़ी संख्या में एक ही दिन बच्चों का जन्म होना बहुत दुर्लभ है, और जब यह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पावन अवसर पर हो, तो इसकी खुशी कई गुना बढ़ जाती है।