दिल्ली वेलकम इलाके में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरातफरी, मलबे में दबे कई लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली के वेलकम इलाके सीलमपुर ईदगाह रोड पर चार मंजिला इमारत गिर गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Delhi Welcome Building Collapse: दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा 12 जुलाई की सुबह करीब 7:05 बजे हुआ, जिसकी सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गईं।
यह हादसा सीलमपुर ईदगाह रोड स्थित जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में हुआ। गिरने वाली इमारत करीब 30-35 गज के प्लॉट पर बनी चार मंजिला इमारत थी।
कितने लोग दबे?
मौके से अब तक मलबे में से 3-4 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी भी मलबे में करीब 12 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
दमकल विभाग की 7 गाड़ियां राहत-बचाव कार्य में लगी हैं और तेजी से मलबा हटाया जा रहा है। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।
गनीमत यह रही…
अब तक इस हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। राहत और बचाव के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है।


आँखें न्यूज़ 24 




