Asia Cup 2025: इंडिया से लेकर पाकिस्तान तक, सभी टीमों के कप्तान और स्क्वाड घोषित
Asia Cup 2025 UAE में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान रिश्तों में तनाव के चलते यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्तान होंगे। जानिए पूरी टीमों की लिस्ट, शेड्यूल और सुपर-4 मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम।
एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान रिश्तों में बढ़े तनाव की वजह से मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू यानी UAE में कराए जाएंगे। इस बार का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा क्योंकि अगले साल T20 World Cup 2026 होने वाला है।
8 टीमों की जंग – कौन-कौन करेगा मुकाबला?
इस टूर्नामेंट में एशिया की कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं –
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हांगकांग, ओमान और यूएई।
भारतीय टीम – SKY की कप्तानी में दमदार वापसी
भारतीय टीम की कमान इस बार सूर्यकुमार यादव (SKY) के हाथों में होगी और शुभमन गिल उपकप्तान होंगे।
टीम में IPL और घरेलू क्रिकेट में चमक दिखाने वाले खिलाड़ियों को मौका मिला है। सबसे खास बात यह है कि जसप्रीत बुमराह की धमाकेदार T20 में वापसी हो रही है।
भारतीय स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
बाकी टीमों के कप्तान कौन हैं?
- पाकिस्तान: सलमान अली आगा
- श्रीलंका: चरित असलंका
- अफगानिस्तान: राशिद खान
- बांग्लादेश: लिटन दास
- यूएई: मोहम्मद वसीम
- हांगकांग: यासिम मुर्तजा
- ओमान: जतिंदर सिंह
एशिया कप 2025 का शेड्यूल
- 9 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग
- 10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
- 11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग
- 12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान
- 13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
- 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान (हाई वोल्टेज मैच)
- 15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग और यूएई बनाम ओमान
- 16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
- 17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई
- 18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
- 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान
सुपर-4 राउंड
- 20 सितंबर: बी1 बनाम बी2
- 21 सितंबर: ए1 बनाम ए2
- 23 सितंबर: ए2 बनाम बी1
- 24 सितंबर: ए1 बनाम बी2
- 25 सितंबर: ए2 बनाम बी2
- 26 सितंबर: ए1 बनाम बी1
फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा, जिसमें सुपर-4 की टॉप-2 टीमें भिड़ेंगी।


आँखें न्यूज़ 24 




