तेज प्रताप यादव को मिला RJD सांसद का साथ, सुधाकर सिंह ने कहा– दो शादियों में कुछ भी गलत नहीं

तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के रिश्ते को लेकर लालू यादव नाराज़, लेकिन आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने दिया बड़ा बयान। जानिए पूरे विवाद की सच्चाई

तेज प्रताप यादव को मिला RJD सांसद का साथ, सुधाकर सिंह ने कहा– दो शादियों में कुछ भी गलत नहीं
tej pratap yadav

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के कथित रिश्ते की खबरों ने लालू परिवार में हलचल मचा दी है। लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और घर दोनों से बाहर निकालने का निर्देश दिया है।

इस पूरे विवाद में अब आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने तेज प्रताप यादव का बचाव करते हुए कहा कि दो शादियां करना न तो अनैतिक है और न ही गैरकानूनी। उन्होंने दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का उदाहरण देते हुए कहा, उनकी भी दो शादियां थीं, फिर भी समाज ने उन्हें सम्मान दिया।

सुधाकर सिंह ने कहा, भारतीय समाज में दो, तीन और चार शादियों के उदाहरण मिलते रहे हैं। यह कोई गुनाह नहीं है। तेज प्रताप ने कोई अपराध नहीं किया। उन्होंने चिराग पासवान का भी उदाहरण दिया और अपील की कि लालू यादव को अपने बेटे को स्वीकार करना चाहिए।

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से 12 मई 2018 को हुई थी, लेकिन दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। फिलहाल तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। इसी बीच तेज प्रताप का अनुष्का यादव के साथ 12 साल पुराने रिलेशन की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसे बाद में उन्होंने अफवाह बताया।